रेलवे लाइन के नीचे 3 फुट गहरा होगा नाला
नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे ने बताया कि अर्जुन नगर, खेरिया मोड़ क्षेत्र में जलभराव दूर करने के लिए रेलवे लाइन के नीचे से निकल रहे नाले का स्तर तीन फुट नीचे करने की जरूरत है। 10 साल पहले जब रेलवे ने नाले को कंक्रीट से तैयार कराया तो पीछे से आ रहे पानी को नजरअंदाज करते हुए 3 फुट ऊपर बना दिया, जिससे पीछे के क्षेत्रों में पानी भरने लगा। यहां पुलिया के नीचे तीन फुट गहरा कर देने से लेवल ठीक हो जाएगा और पीछे पानी भरना बंद हो जाएगा। लेवल ऊपर होने से बारिश में पानी बैक मारता है। जिससे जलभराव होता है। सोमवार को नगर आयुक्त ने रेलवे अधिकारियों से वार्ता की।
रेलवे लाइन के नीचे की पुलिया का स्तर 3 फुट ज्यादा है, जिससे पानी बैक मारता है। यहां नाला गहरा करने के साथ कर्बला के पास नाले के ऊपर बने अवैध निर्माण हटाकर सफाई कराने से जलभराव से मुक्ति मिल पाएगी। नगर निगम इसी मुहिम में लगा है।
- निखिल टी फुंडे, नगर आयुक्त
अंधेरगर्दी: भूमिगत नाले की सफाई में निकल रहीं पॉलिथीन की 5 से 6 फुट मोटी परतें