फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: पार्क की दीवार से सटाकर बना दिया गैराज, निगम की टीम ने ढहा दिया

Sat, 15 Nov 2025 09:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

अमर विहार पुलिस चौकी के पास पार्क की दीवार के सहारे पक्का लिंटर डालकर बनाए गए अवैध वाहन गैराज को नगर निगम ने बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन
नगर निगम आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा नगर निगम प्रशासन ने शुक्रवार को अवैध कब्जों के खिलाफ दयालबाग और मुगल रोड कमलानगर में दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की। दयालबाग स्थित अमर विहार पुलिस चौकी के पास पार्क की दीवार के सहारे पक्का लिंटर डालकर बनाए गए अवैध वाहन गैराज को नगर निगम ने बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन


जोनल अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि बीना चंद्रा ने पक्का कमरा तैयार कर लिया था। इसे वाहन पार्किंग के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। अवैध निर्माण को लेकर क्षेत्रीय निवासी अनुराग शर्मा ने शिकायत की थी। निगम ने पहले मौके पर लाल निशान लगाकर निर्माण हटाने के निर्देश दिए थे, लेकिन निर्देश के बावजूद अवैध निर्माण नहीं हटाया गया। वहीं, मुगल रोड पर घर के सामने अवैध रूप से खोखे रखे जाने की शिकायत पर प्रवर्तन दल ने प्रकाश नगर निवासी फूलन देवी के खोखों को बुलडोजर से हटवा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें