फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: टीटीजेड क्षेत्र में हरे-भरे पेड़ों का अवैध कटान, वीडियो वायरल

विज्ञापन
खेत में कटी पड़ी हरे पेड़ की लड़की
विज्ञापन
इरादतनगर। थाना क्षेत्र के ग्राम सूरजपुरा में टीटीजेड (ताज ट्रेपेजियम जोन) क्षेत्र के भीतर दिनदहाड़े हरे-भरे पेड़ों के कथित अवैध कटान का मामला सामने आया है। स्थानीय किसान छीतर सिंह ने ग्राम प्रहरी राजेंद्र पर बिना अनुमति के पेड़ कटवाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पर्यावरण संरक्षण के कड़े नियमों वाले क्षेत्र में खुलेआम पेड़ों की कटाई वन विभाग और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े करती है। हरे पेड़ काटे जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर जांच की और रिपोर्ट तैयार की है।
हरे पेड़ काटने की जानकारी मिलने पर टीम के साथ मौके पर पहुंचकर रिपोर्ट तैयार की गई है। नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। - राकेश उपाध्याय, एसआई (वन विभाग)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें