पश्चिमी गेट पर दीवार से सटकर निर्माण
ताजमहल परिसर की दीवार से 500 मीटर का दायरा प्रतिबंधित है, लेकिन पश्चिमी गेट की दीवार से सटकर स्टूडियो मोड़ तक गली में नए निर्माण हो गए। पूर्वी गेट पर प्रवेश गेट से कुत्ता पार्क तक स्मारक से निर्माणों की दूरी 100 मीटर भी नहीं। एएसआई की ओर से कराई गईं एफआईआर के आधार पर ताजमहल के दक्षिणी गेट पर सबसे ज्यादा अवैध निर्माण व अतिक्रमण हुए हैं।
व्यवसाय पर मामला लंबित
ताजमहल की 500 मीटर की परिधि में व्यावसायिक गतिविधियां बंद करने का मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। सितंबर, 2022 में सुप्रीम कोर्ट ने सभी व्यापारिक गतिविधियों पर रोक लगाई थी। इसके विरुद्ध ताजगंज के व्यापारियों ने याचिका दायर की। नीरी से सर्वे के आदेश दिए थे।
मांगी है रिपोर्ट
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने क्या नोटिस भेजे हैं उनकी रिपोर्ट मांगी है। अवैध निर्माणों की समीक्षा कर कार्रवाई की जाएगी। -नवनीत सिंह चहल, जिलाधिकारी