फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ग्रामसभा की जमीन पर किया अवैध निर्माण, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 03 Nov 2023 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम सभा की जमीन पर किया अवैध निर्माण, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

किशनी। ग्राम सभा मुड़ौसी में जमीन पर अवैध निर्माण के मामले में लेखपाल की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। लेखपाल प्रफुल्ल कुमार ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया की एक भूखंड ग्राम सभा के रूप में अभिलेखों में दर्ज है। उक्त भूमि पर रोहित यादव अनधिकृत रूप से निर्माण कार्य करा रहा है। शिकायत मिलने पर 5 अक्तूबर को काम रुकवा दिया था। आगे से कब्जा न करने की हिदायत भी दी थी। लेकिन उक्त आरोपी ने रातों रात फिर से कब्जा कर लिया। भूमि पर पक्की दीवार बना लीं। आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन



विवाहिता को घर से निकाला

किशनी। थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर सौनासी निवासी अलका देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि उसकी शादी को सिर्फ एक वर्ष हुआ है। पति ऋषि कुमार, ससुर सतीश चंद्र यादव, चचिया ससुर कुंतेश, सास आशा देवी आए दिन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसेे प्रताड़ित कर रहे हैं। जब मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो पीटने के बाद घर से निकाल दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें