फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जोधाबाई महल से बुलंद दरवाजा तक दौड़ रहे डग्गेमार ऑटो, मंडलायुक्त ने दिए ये निर्देश

Wed, 02 Jul 2025 09:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

फतेहपुर सीकरी स्मारक क्षेत्र में सुप्रीम कोर्ट ने ऑटो संचालन पर रोक लगा रखी है। इसके बाद भी जोधाबाई के महल से बुलंद दरवाजा तक डग्गेमार ऑटो चालकों का दबदबा है। 
 
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी स्थित बुलंद दरवाजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहपुर सीकरी स्मारक पर जोधाबाई के महल से बुलंद दरवाजा तक डग्गेमार ऑटो चालकों का दबदबा है। सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद अवैध ऑटो रिक्शा दौड़ रहे हैं। गोल्फ कार्ट व्यवस्था को पलीता लग रहा है। मंगलवार को ऑटो चालक ने गोल्फ कार्ट चालक को पीट दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


आगरा विकास प्राधिकरण ने फतेहपुर सीकरी स्मारक पर 25 गोल्फ कार्ट लगाई हैं। जिनसे हर माह करीब 3 लाख रुपये की लाइसेंस फीस एडीए को मिलती है। गुलिस्ता पार्किंग से सिर्फ गोल्फ कार्ट से पर्यटकों को जोधाबाई महल व बुलंद दरवाजा तक जाने की व्यवस्था है। इस व्यवस्था में पुलिस और एडीए की लापरवाही से डग्गेमार ऑटो सेंध लगा रहे हैं। गोल्फ कार्ट चालक से मारपीट करते हैं। जारुआ कटरा निवासी अशोक एडीए की गोल्फ कार्ट चलाता है।

मंगलवार को ऑटो चालक शाहरुख ने गोल्फ कार्ट चालक को पीट दिया।जिससे पर्यटकों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शाहरुख के विरुद्ध केस दर्ज किया है। आरोप है कि आए दिन ऑटो चालक पर्यटकों से अभद्रता और धोखाधड़ी करते हैं। इस संबंध में मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि अवैध ऑटो संचालित नहीं होने दिए जाएंगे। एडीए उपाध्यक्ष व पुलिस कमिश्नर से वार्ता कर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें