फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Fri, 07 Feb 2025 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
शस्त्र फैक्टरी चालित करने के आरोपी गुलाम हुसैन व जमील।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कासगंज। एसओजी,सर्विलांस टीम और कोतवाली पुलिस ने गंजडुंडवारा क्षेत्र से संचालित अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनसे तमंचे, कारतूस और शस्त्र बनाने के अन्य उपकरण बरामद किए।
गंजडुंडवारा क्षेत्र में पुलिस को अवैध शस्त्र बनाने की सूचना पर कोतवाली पुलिस विनोद कुमार, एसओजी प्रभारी विनय शर्मा, व सर्विलांस प्रभारी प्रेमपाल सिंह अपनी टीम के साथ बताए स्थान पर पहुंच गए।
विज्ञापन

पुलिस ने शुक्रवार को गांव पचपोखरा में खाली पडे खंडहर में घेराबंदी कर गुलाम हुसैन निवासी गांव नागर कंचनपुर थाना सुन्नगढी और गंजडुंडवारा के माेहल्ला इमामबख्स निवासी जमील को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

इनके पास से दो तमंचे 315 बोर, एक तमंचा 12 बोर, दो अधबने तमंचे 12 बोर, तीन कारतूस 315 बोर, एक कारतूस 12 बोर, और कातूस के तीन खोखे बरामद किए।
इसके अलावा तमंचे बेचने के एवज में आरोपियों को मिले 14 हजार रुपये के साथ शस्त्र बनाने के उपकरण भी बरामद किए है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने बाद जेल भेज दिया।
एसपी ने कार्रवाई करने वाली टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें