फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Illegal Arms Factory: बंद पड़ी तेजाब फैक्टरी में बन रहे थे तमंचे, दो गिरफ्तार

Tue, 07 Mar 2023 04:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए आरोपी शातिर अपराधी हैं। इनके कब्जे से बने और अध बने तमंचों के साथ तमंचा बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए है। 
विज्ञापन
पुलिस ने बरामद किए तमंचे और उपकरण (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना नारखी की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नगला रामकुंवर रोड स्थित बंद पड़ी तेजाब की फैक्टरी में छापामार कर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश तमंचा बनाने का कार्य कर रहे थे।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष नारखी प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि वह पुलिस बल के साथ गश्त कर रहे थे, तभी मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि नगला रामकुंवर स्थित बंद पड़ी तेजाब फैक्टरी में कुछ लोग तमंचा बनाने का कार्य कर रहे है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस थाने ले आई। 

पूछताछ के दौरान उन्होंने अपने नाम नसीर उर्फ नसीब बंजारा व युनूस निवासी जाटऊ डेरा बंजारा नारखी बताया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए आरोपी शातिर अपराधी हैं। इनके कब्जे से बने और अध बने तमंचों के साथ तमंचा बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें