फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब चौकी नहीं, जैंत बन गया नया थाना: आईजी ने किया नवसृजित थाने का उद्घाटन, दो चौकी, 38 गांवों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

Mon, 27 Dec 2021 10:03 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

सोमवार को आईजी आगरा जोन ने विधिविधान पूर्वक पूजा और फीता काटकर नए थाने का उद्घाटन किया। आईजी ने कहा कि थाना अस्तित्व में आने से अब जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। वृंदावन लाखों श्रद्धालु आते हैं। 
विज्ञापन
जैंत बना नया थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जनपद में एक और पुलिस थाने का नाम जुड़ गया। सोमवार को नए जैंत पुलिस थाने का उद्घाटन आगरा परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक नचिकेता झा ने किया। रिपोर्टिंग पुलिस चौकी जैंत को नए थाने के रूप में मिलाकर जनपद में 23 थाने हो गए हैं। 
विज्ञापन


सोमवार को आईजी आगरा जोन ने विधिविधान पूर्वक पूजा और फीता काटकर नए थाने का उद्घाटन किया। आईजी ने कहा कि थाना अस्तित्व में आने से अब जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। वृंदावन लाखों श्रद्धालु आते हैं। इन श्रद्धालुओं की सुरक्षा के संग ही थाने के गांव में सुरक्षा को मजबूत करना होगा। 

डीएम नवनीत सिंह चहल ने कहा कि कानून व्यवस्था में सुधार के लिए ही नए थाने का सृजन काफी जरूरी है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि जैंत के क्षेत्रफल को देखते हुए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे सरकार ने मंजूर कर नए थाने का सृजन किया। 
विज्ञापन


अब थाना जैंत के तहत दो पुलिस चौकियां, 38 गांव व 19 किलोमीटर हाईवे आएगा। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि श्रद्धालु चाहे किसी ओर से आएं उन्हें पहले जैंत में होकर ही गुजरना होगा। इसलिए यहां मुस्तैद पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी अधिक हो जाती है। 
विज्ञापन

यह गांव होंगे शामिल

जैंत, मघेरा, राल, नगला डोकरी, नगला चिंरजी, नगला मोहर सिंह, खुशीपुरा, नगला हेमराज, नगला पूर्विया, नगला पिसावा, नगला माली, तोष, नगला नेता, नगला वर्गी, भदाल इंच्छा, भदाल सुंदर, मौरा, नगला घीसा, नगला इकदत्ता, सकना, बाटी, छटीकरा, अरहेरा, चौमुहां, बढौता, नगला बह्माण, जौनाई, नगला हवलादार, आझई खुर्द, आझई कलां, भरतिया, आटस, बडी आटस, देवी आटस, गोंदा आटस, नगला कीकी, नारायनपुर, नगला सुम्मेरा, नगला सुरीर आदि क्षेत्र शामिल है।

कई सालों तक चली पुलिस चौकी
पूर्व में यहां कई सालों तक पुलिस चौकी चलती रही। निवर्तमान एसएसपी प्रेमप्रकाश व चौकी प्रभारी वीपी गिरि के समय जनसहयोग से पुलिस चौकी की इमारत हाईवे पर निर्मित हुई। इसका शिलान्यास 2 जनवरी 2003 को हुआ। लोकार्पण 21 फरवरी 2003 को हुआ। एसएसपी ने थाना जैंत की कमान सुशील कुमार योगी को सौंपी है। इसी थाने की नयति चौकी का प्रभारी रोहित कुमार और आझई चौकी प्रभारी वीरेंद्र कुमार को बनाया है। थाने पर दरोगा संदीप कुमार, गौरव वर्मा, जितेंद्र कुमार को तैनात किया है। इसके अलावा थाना सदर बाजार की कमान संजय कुमार पांडेय को सौंपी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें