फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी ने किया कैफेटेरिया और जिम्नेजियम हॉल का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। आईजी आगरा रेंज ने पुलिस लाइन पहुंचकर मंगलवार को सबसे पहले पौधरोपण किया। इसके बाद नवनिर्मित जिम्नेजियम हॉल और कैफेटेरिया का शुभारंभ किया। आईजी ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर ऑपरेशन तलाश और घर वापसी अभियान का हाल जाना, वहीं संभ्रांत लोगों से मुलाकात भी की।
विज्ञापन

आईजी आगरा रेंज नवीन अरोरा मंगलवार की शाम करीब चार बजे ट्रांजिस्ट हॉस्टल पहुंचे। आईजी ने पुलिस लाइन में एसपी अशोक कुमार राय से बातचीत करने के बाद परिसर में पौधरोपण किया। आईजी ने जवानों के लिए बनाए गए कैफेटेरिया और नव निर्मित जिम्नेजियम हॉल का उद्घाटन किया। इस मौके पर आईजी ने जिम में कसरत भी की। पुलिसकर्मियों से कहा कि काम के साथ ही समय निकाल कर कसरत भी शरीर के लिए बेहद जरूरी है। शरीर स्वस्थ रहेगा तो कार्य करने के प्रति जोश दोगुना होगा।
उद्घाटन के बाद आईजी ने ओआर में कुरावली और करहल सर्किल के सीओ से अपराध संबंधी जानकारियां लीं। दर्ज हुए मामलों व उनमें की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली। महिला अपराधों के दर्ज मामलों व उनके पुलिस द्वारा चार्जशीट व एफआर के संबंध में जानकारी ली। ओआर के बाद आईजी ने सभी अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें आपरेशन तलाश व घर वापस अभियान की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। आईजी ने कहा कि जो लोग गुमशुदा हैं, अगवा किए जाने के मामले दर्ज हैं। उन लोगों की तलाश कर घर वापसी कराने पर प्रमुखता के साथ ध्यान दें। जब किसी का कोई अपना दूर होता है तो बेहद कष्टकारी समय होता। इसलिए आपरेशन तलाश व घर वापसी अभियान को सार्थक बनाएं। आईजी ने जिले के सभ्रांत लोगों से मुलाकात कर जिले की समस्याओं आदि मुद्दों पर भी बात की।
विज्ञापन

-------------
अपराध गोष्ठी और प्रेस वार्ता
आईजी नवीन अरोरा ने सभी सीओज व थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। इसमें अपराध की रोकथाम को लेकर चर्चा की गई। थानेवार दर्ज हुए अपराध व निस्तारण का ब्यौरा तलब किया गया। कितने गंभीर मामलों में पुलिस ने खुलासे किए और कितने अभी तक लंबित चल रहे हैं। एसपी ने सभी सीओज व प्रभारी निरीक्षकों को जन समस्याओं व अपराध की रोकथाम को लेकर प्रयास जारी रखने को कहा, वहीं आईजी ने प्रेसवार्ता का आयोजन किया। मीडिया से कहा कि अपराध पर प्रभावी रोकथाम लगाना ही प्रमुख उद्देश्य है। अपराधी किसी भी कीमत पर बचने नहीं चाहिए वहीं निर्दोष व्यक्ति को सजा भी नहीं मिलने पाए। जनता से मधुर व्यवहार करें। थानों में जनता से दुर्व्यवहार की शिकायत मिलने पर निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी। इसलिए सभी इस बात का ख्याल रखें कि किसी भी छोटी से छोटी घटना को मामूली न समझें। मौके पर जाकर स्थिति को देखें और कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें