फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: आईजी ने यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पांच उपसमितियां का किया गठन, ये होगा काम

Fri, 01 Oct 2021 11:31 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

आईजी ने पांच उप समितियों की जिम्मेदारी एक-एक यातायात निरीक्षक को दी है। ये समितियां संबंधित विभाग से लेकर आम लोगों और व्यापारियों के सुझाव लेंगी।
विज्ञापन
हरीपर्वत चौराहे पर ट्रैफिक (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की यातायात व्यवस्था में सुधार को लेकर आईजी नवीन अरोरा ने पांच उपसमितियों को गठन किया है। यह समिति संबंधित विभाग से लेकर आम लोगों और व्यापारियों के सुझाव लेंगी। इसके बाद एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा। आईजी नवीन अरोरा ने गुरुवार शाम 5:45 बजे से सात बजे तक पुलिस अधिकारियों और यातायात पुलिस कर्मियों के साथ बैठक की थी। इसमें उप समिति बनाई गईं।

विज्ञापन


आईजी के मुताबिक, बैठक में पांच उप समिति बनाई गई हैं। इन सभी उप समितियों की जिम्मेदारी एक-एक यातायात निरीक्षक को दी गई है। एक उप समिति नगर निगम के अधिकारियों के साथ मिलकर सुझाव तैयार करेगी। दूसरी रोडवेज और तीसरी आरटीओ के अधिकारियों के साथ मिलकर बस और आटो के रूट, स्टोपेज, लाइसेंस, परमिट पर बात करेगी। स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। 

चौथी कमेटी बाजारों में जाकर व्यापारियों और ठेल विक्रेताओं के सुझाव लेगी। पांचवीं उप समिति ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी को लेकर सुझाव देगी। इनके सुझावों के बाद एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा। इस दौरान सैनिक सम्मेलन भी आयोजित किया गया। इसमें पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुनकर समाधान भी कराया। बैठक में एसएसपी मुनिराज जी., एसपी सिटी विकास कुमार, एसपी पश्चिम सत्यजीत गुप्ता, टीआई, टीएसआई, एचसीपी आदि शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें