फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: नौ वर्षीय बालक का अपहरण, खेत में बिजली के खंभे से बंधा मिला, पुलिस जांच में जुटी

Fri, 01 Oct 2021 09:51 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद जिले में गुरुवार शाम को नौ साल के बालक का अपहरण कर लिया गया। अपहरणकर्ता ने उसे एक खेत में बिजली के खंभे से बांध दिया। इसके बाद फरार हो गया। 
विज्ञापन
फिरोजाबाद: खंभे से बंधा बालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के टूंडला क्षेत्र में गुरुवार को तेरहवीं का भोज खाकर लौट रहा नौ वर्षीय बालक संदिग्ध हालात में लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी उसका सुराग नहीं लग सका। रात में बालक गांव में ही बाजरा के खेत में बिजली के पोल से बंधा मिला। उसके मुंह में कपड़ा बंधा हुआ था। परिजनों ने थाने में नामजद तहरीर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।  

विज्ञापन


थाना नगला सिंघी के गांव नगला कदम निवासी गौतम (09) पुत्र दौलतराम अपने चचेरे भाई गौरव पुत्र कोमल सिंह व गांव के अन्य बच्चों के साथ पास के ही गांव घुरुकुआड्ड निवासी बनारसी लाल के घर तेरहवीं की दावत खाने गया था। देरशाम तक नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका सुराग नहीं मिला। 

आगरा में दर्दनाक घटना: 60 फीट गहरे कुएं में कूदा युवक, बचाते समय टूटी दोस्त की रस्सी, दोनों की मौत
विज्ञापन


रात तकरीबन साढ़े आठ बजे परिजनों को गांव कुर्रा निवासी मुकेश मूल निवासी सोफीपुर, थाना बसई मोहम्मदपुर के बाजरा के खेत से कुछ आवाज आई। इस पर परिजन खेत में पहुंचे तो देखा गौतम बिजली के पोल से बंधा था। आनन-फानन परिजनों ने उसे मुक्त किया और थाना नगला सिंघी लेकर पहुंचे। 
विज्ञापन


बालक गौतम ने बताया कि वह गौरव के साथ दावत खाकर लौट रहा था। तभी पीछे से मुंह दबाकर उसे एक आदमी ने पकड़ ले गया और बांधकर खेत में डाल दिया। परिजनों ने नामजद तहरीर दी है। थाना प्रभारी कमला शंकर का कहना है कि गांव के ही युवक के खिलाफ तहरीर दी है। जांच की जा रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें