फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैगंबर मोहम्मद साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी: मथुरा पहुंचे आईजी दीपक कुमार की अपील, कहा- सौहार्द बनाए रखें

Thu, 10 Oct 2024 11:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

 गाजियाबाद में मोहम्मद पैगंबर साहब पर की आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर शांति बनाए रखने की आईजी दीपक कुमार ने लोगों से अपील की। साथ ही कहा कि सोशल मीडिया की अफवाह पर ध्यान न दें।

 
विज्ञापन
मथुरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के हिंदी भवन में 29 सितंबर को हुए कार्यक्रम में जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर और डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद की मोहम्मद पैगंबर साहब पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कई शहरों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। मथुरा में इसको लेकर माहौल न बिगड़े इसलिए बुधवार को आईजी मथुरा आए। 
विज्ञापन





उन्होंने मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र डीग गेट में बैठक की और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। बुधवार को शाम को आईजी दीपक कुमार जिले में पहुंचे। उन्होंने आगामी त्योहार दशहरा और दिवाली को लेकर जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह और एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय के साथ शहर में फ्लैग मार्च किया। इसके बाद भरतपुर गेट स्थित चौकी पर पीस कमेटी की बैठक ली। आईजी ने कहा कि नवरात्रि के बाद शनिवार को दशहरा मनाया जाएगा। इसके बाद दीपावली समेत अन्य त्योहार हैं। इस दौरान किसी प्रकार का सौहार्द नहीं बिगड़ना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मथुरा ने हमेशा गंगा-जमुना तहजीब को कायम रखा है। किसी को कोई परेशानी है तो तत्काल सूचना दें, पुलिस जनता की सेवा के लिए 24 घंटे मौजूद है। सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाह पर ध्यान न दें। इस दौरान एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार, सीओ सिटी प्रवीण मलिक, कोतवाली प्रभारी उमेश चंद त्रिपाठी, गोविंद नगर थाना प्रभारी निरीक्षक देवपाल सिंह पुंडीर समेत पूरे सर्किल के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें