फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में सक्रिय साइबर अपराधी, ठगी से बचने के लिए आईजी की एडवाइजरी

Sat, 11 Apr 2020 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

यह है शिकायतों का आंकड़ा
आगरा : 20
मैनपुरी : 07
फिरोजाबाद : 04
मथुरा : 02
विज्ञापन
आईजी ए सतीश गणेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉकडाउन में भी साइबर अपराधी लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। कभी पीएम केयर फंड में धनराशि जमा करने का झांसा दे रहे हैं तो कभी रिलीफ फंड दिलाने की कहकर खातों की जानकारी ले रहे हैं। फेसबुक आईडी हैक करके, ई वॉलेट केवाईसी अपडेट, रिवार्ड प्वाइंट के नाम पर भी खातों की जानकारी लेकर रकम निकाल रहे हैं।
विज्ञापन


रेंज साइबर सेल और साइबर क्राइम थाने में शिकायतें बढ़ने के बाद पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) ए सतीश गणेश ने लोगों को जागरूक करने के लिए एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रेंज के पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को दिशा-निर्देश भी दिए।

पीएम केयर फंड की मिलती-जुलती आईडी बनाई
प्रधानमंत्री ने पीएम केयर फंड में दान करने के लिए लोगों से अपील की है। इसके लिए यूपीआई आईडी pmcares@sbi प्रकाशित की गई है। साइबर अपराधियों ने पीएम केयर फंड की मिलती-जुलती दूसरी आईडी बना ली हैं। इसके बाद लोगों को मैसेज करके रकम जमा करने के लिए बोल रहे हैं। सही यूपीआई आईडी में ही रकम जमा करें।
विज्ञापन

 

ठगी के तरीके यह भी
ईएमआई में छूट:
 लॉकडाउन के दौरान आरबीआई ने सभी तरह के लोन की ईएमआई पर तीन महीने के लिए रोक लगा दी है। अब साइबर अपराधी लोगों को कॉल करते हैं। उनसे ईएमआई में छूट के लिए कुछ रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करने के लिए बोलते हैं।
 
राशन वितरण : लोगों को घरों तक राशन पहुंचाने के लिए कॉल करते हैं। विभिन्न पीपीआई पोर्टल पर मोबाइल नंबर के आधार पर वॉलेट/एकाउंट पंजीकृत होता है। इन वॉलेट का साइबर अपराधी दुरुपयोग कर रहे हैं। इसलिए राशन वितरण के नाम पर कोई व्यक्ति धनराशि जमा करने के लिए वॉलेट का नंबर दे तो विश्वास नहीं करें।

रिलीफ फंड : सरकार ने किसान, दिहाड़ी मजदूरों के खातों में रिलीफ फंड देने की घोषणा की है। इसके लिए खातों में रकम भेजी जा रही है। साइबर अपराधी लोगों को कॉल करके धनराशि भेजने के नाम पर खाते की जानकारी ले रहे हैं।
 
विज्ञापन

प्रोमो कोड/रिवार्ड प्वाइंट : अपराधी विभिन्न ऑनलाइन मार्केटिंग कंपनियों में खरीदारी और प्रयोग करने पर रिवार्ड प्वाइंट और प्रोमो कोड के नाम पर भी ठगी कर रहे हैं। लोगों को कॉल करके रिवार्ड प्वाइंट देने का झांसा देते हैं। ऐसे में खाते की जानकारी लेकर रकम निकाल लेते हैं। इन पर भरोसा नहीं करें। कोई कंपनी रिवार्ड प्वाइंट, कैश बैंक और प्रोमो कोड नहीं दे रही है।

फेसबुक मैसेंजर हैक करके:  साइबर अपराधी फेसबुक आईडी और मैसेंजर को हैक कर रहे हैं। इसके बाद लॉकडाउन में घर में रुपयों की जरूरत और कहीं फंसे होने का झांसा दिया जा रहा है। मैसेंजर से मैसेज आने के कारण लोग विश्वास कर लेते हैं और रकम जमा करा देते हैं। इस तरह के मैसेज पर भरोसा नहीं करें। अगर कोई मदद मांग रहा है तो उसे कॉल कर लें।

वॉलेट अपडेट/केवाईसी : साइबर अपराधियों ने ठगी का सबसे अधिक तरीका यही अपनाया है। वह फोन पे, गूगल पे, पेटीएम की केवाईसी अपडेट करने का झांसा देकर एक एप डाउनलोड कराते हैं। इसके बाद खाते की जानकारी लेते हैं। बाद में खाते से रकम निकाल लेते हैं। इसलिए किसी तरह का एप डाउनलोड नहीं करना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें