फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सड़क पर कचरा फेंका तो ड्रोन कैमरा पकड़ेगा हरकत, लगेगा भारी जुर्माना

Mon, 14 Oct 2024 10:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

ताजनगरी में सड़क पर कचरा फेंका तो ड्रोन कैमरा आपकी हरकत पकड़ेगा। कचरे पर पता लिखा मिला तो भारी जुर्माना लगेगा। 
विज्ञापन
सड़क किनारे फैला कचरा (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में गली या सड़क पर कचरा फेंकने की आदत है तो बदल डालिए। आसमान में उड़ता ड्रोन या गली में लगा सीसीटीवी कैमरा आपको कचरा फेंकते हुए रिकॉर्ड कर लेगा। ऐसे लोगों पर नगर निगम भारी जुर्माना लगाएगा।

विज्ञापन


अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि दशहरा पर रावण दहन के साथ ही शहर में गंदगी के अंत के लिए विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है। डिलीवरी सेवाओं जैसे अमेजन, फ्लिपकार्ट, ब्लिंकिट आदि से प्राप्त पैकेजिंग मैटेरियल और कुरियर कचरे में पाए जाते हैं तो उस घर को कचरा जनक के रुप में चिन्हित कर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।

घर -घर जा रहे वाहनों को दें कचरा

उन्होंने बताया कि नगर निगम स्वच्छता कॉरपोरेशन की मदद से डोर टू डोर वाहन भेजकर कचरे को एकत्रित कराता है। फिर भी लोग इन वाहनों को कचरा न देकर सार्वजनिक स्थलों पर फेंक रहे हैं। पैकिंग कचरे में आग लगाए जाने से वायु प्रदूषण हो रहा है। अगर आपके घर कचरा गाड़ी नहीं जा रही है तो मेरा आगरा ऐप पर शिकायत कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें