फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मूर्ति विसर्जन को लेकर चौकी प्रभारी के साथ की मारपीट, वर्दी फाड़ी... दरोगा हुए बेहोश

Mon, 14 Oct 2024 10:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

ताजनगरी में मूर्ति विसर्जन को लेकर चौकी प्रभारी के साथ मारपीट की। वर्दी फाड़ दी। दरोगा बेहोश हो गए। उन्होंने नदी में मूर्ति विसर्जित करने से रोका था। 
विज्ञापन
up police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में समोगर घाट पर रविवार को मूर्ति विसर्जन में ड्यूटी पर रहे चौकी प्रभारी बिसेरी भाड़ मुकेश कुमार से कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। पिटाई से दरोगा गिरकर बेहोश हो गए। हमलावरों ने उनकी वर्दी भी फाड़ दी। पानी के छीटें मारने पर उन्हें होश आया। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


चौकी प्रभारी बिसेरी भाड़ थाना बमरौली कटारा रविवार को समोगर घाट पर मूर्ति विसर्जन के दौरान तैनात थे। दोपहर करीब 1:30 बजे दो व्यक्ति जबरदस्ती मूर्ति विसर्जित करने यमुना नदी की ओर बैरियर को तोड़कर जाने लगे। दरोगा मुकेश कुमार ने उन्हें नदी में मूर्ति विसर्जित करने से रोका। 

आरोप है कि इस पर गुस्साए युवकों ने उन पर हमला कर दिया। जान से मारने की नीयत से दरोगा का गला दबाते हुए नीचे गिरा लिया। दोनों हाथ से वर्दी फाड़ दी। दूसरे व्यक्ति ने दरोगा का दोनों हाथ पकड़ रखा था। दरोगा गिरकर मौके पर बेहोश हो गए। यह देख वहां मौजूद रहे लोगों और अन्य पुलिस कर्मियों ने किसी तरह दोनों के चंगुल से दरोगा को छुड़ाया। 
विज्ञापन


दरोगा के मुंह पर पानी का छींटा मारा गया। तब उनको होश आया। हमले में दरोगा की पसलियों में काफी चोटें आई हैं। मामले में आरोपी वीरेंद्र और राकेश निवासीगण ग्राम श्यामो थाना ताजगंज को पुलिस ने मौके पर गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष बमरौली कटारा सौरभ सिंह ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें