फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्री यात्रा की मिली सुविधा तो रोडवेज बसों में सीट पड़ गई कम

विज्ञापन
कासगंज में बस स्टेंड पर बस की खिड़की में से बच्चे को चढाती महिला । - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। परिवहन विभाग के द्वारा रक्षाबंधन पर्व को लेकर जो तैयारियां की गई थी, वह यात्रियों की भीड़ के चलते कम पड़ गईं। बहनों के मुफ्त यात्रा की सौगात के चलते यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा। बसों में स्थान पाने के लिए भी लोगों को खासी मशक्कत करना पड़ी।
विज्ञापन

रोडवेज में सरकार के द्वारा दो दिन बहनों के लिए मुफ्त यात्रा की सौगात दी है। जिसमें 10 अगस्त की रात 12 बजे से ही 12 अगस्त की रात 12 बजे तक बहनों को रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकती है। जिन बहनों ने आज रक्षाबंधन पर्व मनाया वह बड़ी संख्या में अपने भाइयों के यहां रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए निकली। उनके साथ ही उनके पति और बच्चे भी साथ रहे। जिसके कारण यात्रियों की संख्या बढ़ गई। यात्रियों की संख्या बढ़ने से बसें कम पड़ गई। रोडवेज के द्वारा किए गए इंतजाम बौने नजर आए। यात्रियों को बसों के लिए घंटो इंतजार करना पड़ा।
बस आते ही दौड़ पड़ते यात्री, खिड़कियों बच्चे व सामान किया अंदर
बसों का इंतजार कर रहे यात्री जैसे ही बस स्टैंड पर पहुंचती लोग उसमें जगह पाने को लिए बस के पीछे दौड़ पड़ते। उसमें जगह पाने के लिए उन्हें मशक्कत करनी पड़ी। बसों में चढ़ने के लिए लोग एक दूसरे को धक्का मुक्की करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें