बरनाहल। थाना पुलिस ने बुधवार की रात हिस्ट्रीशीटर को साथी समेत गिरफ्तार कर लिया। दोनों वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। वे आठ अगस्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान चकमा देकर भाग गया था। उनके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद हुए। बृहस्पतिवार को उन्हें जेल भेजा गया।
थानाध्यक्ष जैकब फर्नाडीज ने बताया कि आठ अगस्त को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चोरी का टेंपो बरामद किया था। अभिषेक उर्फ अफसर निवासी नगला टांक और नरेंद्र सिंह निवासी नगला दया थाना करहल को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस दौरान एमहसन नगर निवासी हिस्ट्रीशीटर यादवेंद्र उर्फ मोना व दीवान सिंह चकमा देकर भाग गए थे। बुधवार की रात हकीमपुर तिराहा के पास से यादवेंद्र व उसके साथी जैकी उर्फ जयकेश निवासी गांव जैबड़ा थाना मक्खनपुर फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया है। मोना पर 21 और जैकी पर आठ मामले दर्ज हैं। संवाद