फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य पर ध्यान दें तो मानसिक रोगों पर मिलेगी जीत: सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर हिंदपुरम स्थित नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने कहा कि यदि व्यक्ति अपने स्वास्थ्य पर ध्यान रखे तो वह मानसिक बीमारियों पर जीत हासिल कर सकता है।
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा कि जिले के लोग समाज के लोगों के प्रति दयालुता का भाव रख अपनी कमियों को दूर करें। जरूरतमंद लोगों की सेवा कर अपना व्यक्तित्व निखारें। नकारात्मक सोच त्यागकर सकारात्मकता के साथ अपने कार्यों को अंजाम दें। अपर मुख्य चिकित्सधिकारी डॉ. संजीव राय बहादुर ने कहा कि प्रतिदिन कोई न कोई एक ऐसा कार्य करें जिससे किसी दूसरे व्यक्ति का फायदा, भला हो सके, बिना भेद-भाव के समाज के निर्बल वर्ग के लोगों की मदद करें। तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के प्रभारी अभय कुमार सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान जिलेभर के लोगों ने स्वास्थ्य विभाग का सहयोग किया। इस अवसर पर डॉ. अनिल वर्मा, डॉ. राज विक्रम सिंह, अमित सिंह, डॉ. पंकज शाक्य, ज्योती शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें