फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्लाट खरीदने के लिए नहीं दिए 10 लाख तो घर से निकाला

Sun, 12 Jan 2025 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। ससुरालीजन विवाहिता पर प्लाट खरीदने के लिए 10 लाख रुपये देने का दबाव बना रहे थे। जब देने से मना किया तो प्रताड़ित किया गया। मांग पूरी न होने पर उसे धक्के देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने ससुरालीजन पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के डीएन नगर निवासी रामदेवी उर्फ नीलू ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी 21 फरवरी 2023 को अंकित निवासी हरनाथ सिंह यादव सांसद वाली गली जनपद एटा के साथ हुई है। वह ससुराल में कुछ दिन रही तो पता चला कि ससुरालीजन दहेज को लेकर संतुष्ट नहीं हैं। वह लोग प्लाट खरीदने के लिए 10 लाख रुपये मायके से लाने का दबाव बनाने लगे। जब मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। इस बीच वह गर्भवती हुई, जब जानकारी ससुरालीजन को हुई तो एक दिन पति अंकित, सास सरस्वती देवी, जेठ अनुज ने उनकी पिटाई की। पति ने पेट पर लात मार दी, जिस वजह से उनका गर्भपात हो गया। इस घटना के बाद परिजन ने समझाने का प्रयास किया लेकिन ससुरालीजन नहीं माने। सितंबर 2023 में उसे धक्के देकर घर से बाहर निकाल दिया। पंचायत का भी कोई परिणाम नहीं निकला। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें