फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 24 घंटे बाद गिरफ्तारी न होने पर आवास विकास में सड़क पर उतरने का एलान

विज्ञापन
बृहस्पतिवार को बैठक करते ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी
विज्ञापन
आगरा। आवास विकास काॅलोनी के सेक्टर-10 में स्थित महर्षि परशुराम चौक पर 14 अप्रैल को अराजक तत्वों की हरकत के बाद ब्राह्मण समाज का आक्रोश थम नहीं रहा है। बृहस्पतिवार को सेक्टर-एक में विभिन्न संगठन के पदाधिकारियों ने बैठक की। इसमें निर्णय लिया गया कि पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 48 घंटे का समय मांगा था। समय पूरा होने पर गिरफ्तारी न होने पर सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था। ब्राह्मण समाज के साथ सवर्ण समाज में आक्रोश फैल गया था। मंगलवार को हुई घटना के बाद बुधवार को परशुराम चाैक पर पहुंचकर लोगों ने हंगामा किया था। हनुमान चालीसा का पाठ भी किया था। एक प्रतिनिधि मंडल पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से मिला था। 48 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी, पुलिस चाैकी बनाने और प्राथमिकी में गंभीर धाराएं लगाने पर सहमति बनी थी। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हो गया था।
बृहस्पतिवार को भगवान परशुराम चौक स्थापना समिति के साथ आवास विकास क्षेत्र के समस्त ब्राह्मण समाज एवं सर्व समाज के लोगों ने बैठक की। सर्वसम्मति से 24 घंटे के बाद आवास विकास क्षेत्र में उग्र आंदोलन कर सड़क पर उतरने का फैसला लिया। लोगों ने कहा कि पुलिस अधिकारियों की टाइमलाइन खत्म होने का इंतजार है। अगर 24 घंटे बाद आरोपी गिरफ्तार नहीं होते हैं तो सर्व समाज के लोग आवास विकास की सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए विवश होंगे।
विज्ञापन

परशुराम चौक समिति के अध्यक्ष विपिन शर्मा ने कहा कि हमारे आराध्य देव का प्रतीक स्तंभ है। इसको जिन लोगों ने अपवित्र करने का प्रयास किया है, अपमानित करने की कोशिश की है, उन लोगों की शीघ्र गिरफ्तारी होनी चाहिए। बैठक में पार्षद गौरव शर्मा और मुकेश पालीवाल ने संयुक्त रूप से कहा शुक्रवार को परशुराम चौक पर पंचगव्य से शुद्धिकरण कराया जाएगा। इसके उपरांत शनिवार को अनवरत होने वाली महा आरती की जाएगी। विश्व हिंदू परिषद के नेता सुनील पाराशर ने कहा कि हमें पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है। अगर 24 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो सर्व समाज के लोग सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। बैठक में मुकेश पालीवाल, डॉ. पार्थ सारथी शर्मा, आशीष मिश्रा, सुधीर शर्मा, नरेश दीक्षित, डॉ. मदन मोहन शर्मा, अन्नू दुबे, पार्षद सुषमा जैन, संदेश शर्मा, संजीव शर्मा, दुर्गेश शुक्ला, राजकुमार पथिक, जितेंद्र पाराशर फौजी और किशोर तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।


पुलिस जुटा रही साक्ष्य, वीडियो से पहचान के प्रयास
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि वीडियो से आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। प्राथमिकी में साक्ष्यों के आधार पर धारा की वृद्धि की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें