फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहरों में पानी नहीं छोड़ा तो अधिकारियों को बंधक बनाने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। सिंचाई संकट से त्रस्त किसानों ने शनिवार को नहरों में पानी नहीं छोड़ने पर सिंचाई अधिकारियों को बंधक बनाने की चेतावनी दी है। प्रतापपुरा स्थित सिंचाई कार्यालय पर अधीक्षण अभियंता के साथ बैठक में किसानों ने यह एलान किया। नहरों में पानी छोड़ने के लिए पांच दिन का समय दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को किसान नेता श्याम सिंह चाहर, मोहन सिंह चाहर, रविन्द्र सिंह, चौधरी दीनाराम, ज्ञान सिंह आदि ने सिंचाई कार्यालय पर प्रदर्शन किया। अधीक्षण अभियंता ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव संग बैठक में तीखी बहस हुई। किसानों ने कहा, सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलने से फसलें सूख गई हैं। अगर पानी नहीं मिला, तो उन्हें उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। पांच दिन का समय देते हुए 29 जुलाई को किसानों ने पानी नहीं मिलने पर आर-पार की लड़ाई का एलान किया है। बैठक में सावित्री चाहर, कुमर पाल, राधेश्याम, वीर सिंह, प्रताप सिंह, दुर्ग सिंह, अशोक कुमार, रविन्द्र सिंह, सौदान सिंह आदि मौजूद रहे।
आगरा नहर से नहीं रुकी पानी की चोरी
आगरा नहर से पलवल से लेकर मथुरा तक पानी की चोरी नहीं रुक रही। अंधाधुंध पानी चोरी के कारण टेल पर स्थित आगरा में सिंचाई संकट पसरा है। बोरिंग फेल हैं। नहरों में पानी नहीं आने से किसानों में रोष है। पिछले दिनों सिंचाई बंधु की बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष ने अधीक्षण अभियंता को पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे, परंतु सूखी नहरों में छोड़ा गया पानी नाकाफी साबित हुआ। आगरा में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने वाली आगरा नहर में पलवल से मथुरा तक 147 जगह अवैध कुलाबे, नहर काटकर और पंप लगाकर बड़े पैमाने पर पानी की चोरी हो रही है। जिससे टेल पर स्थित किसानों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें