फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरजेंसी में बेड नहीं मिला तो जमीन और स्ट्रेचर पर लेटे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण जिला अस्पताल की इमरजेंसी की व्यवस्थाएं प्रभावित होने लगी हैं। बुधवार को इमरजेंसी में कई मरीजों को घंटों स्ट्रेचर, चेयर और टेबल पर लिटाकर ही उपचार देना पड़ा। जब मरीजों को कहीं जगह नहीं मिली तो कुछ मरीज तो अस्पताल के हॉल में जमीन पर ही लेट गए।
विज्ञापन

बुधवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में 60 मरीज पहुंचे। दोपहर 12 बजे के करीब अचानक मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण इमरजेंसी में सभी 25 बेड भर गए। इसके बाद यहां चार टेबल और पांच स्ट्रेचर पर भी मरीजों को लिटाया गया। यहां भी जब मरीजों के लिए जगह नहीं बची तो अस्पताल में पड़ी चेयर पर मरीज बैठाए गए। जब चेयर पर भी जगह नहीं मिली तो कुछ मरीज जमीन पर ही लेेट गए। जिला अस्पताल में कुरावली निवासी अखिलेश ने चेयर पर इलाज कराया तो भोगांव निवासी ओमवती को जमीन पर ही लेटे देखा गया। इसके अतिरिक्त विजय, सुमित, बलराम, राजपाल आदि को टेबल और स्ट्रेचर पर लेटे हुए देखा गया। मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण अस्पताल की व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। हालांकि अस्पताल प्रशासन मरीजों को बेहतर उपचार आदि के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें