फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: बोगी में नहीं मिले तो 10 मिनट में बर्थ से धोएंगे हाथ, दूसरे यात्री को हो जाएगी अलॉट

Sat, 22 Jul 2023 11:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

यात्रीगण कृपया ध्यान दें। यदि ट्रेन चलने के बाद बोगी में नहीं मिले तो 10 मिनट में आपकी बर्थ दूसरे यात्री को अलॉट कर दी जाएगी। इसके बाद आप उस सीट पर अपना दावा नहीं कर सकेंगे। 

 
विज्ञापन
ट्रेन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यदि देरी होने पर ट्रेन छूट जाती है तो अब बर्थ भी हाथ से जाएगी। टिकट जांच स्टाफ की जांच के वक्त 10 मिनट तक बोगी में उपस्थिति या फिर बर्थ पर बैठे नहीं मिलने पर आपकी सीट अन्य यात्री को अलॉट कर दी जाएगी। हैंड हेल्ड मशीन में 10 मिनट में टीटीई को अपडेट करना होता है।

विज्ञापन


रिजर्वेशन चार्ट के स्थान पर रेलवे में अब हैंड हेल्ड मशीन के जरिये आरक्षण का डाटा दर्ज रहता है। टिकट चेकिंग स्टाफ इसी से यात्रियों की टिकट और आरक्षण की जांच कर रहे हैं। ऐसे में ट्रेन चलने के बाद जांच के वक्त बर्थ पर यात्री नहीं मिलता, उसका सामान भी नहीं है। 

यह भी पढ़ेंः- ताजमहल: बाढ़ की आशंका से पर्यटकों के ठिठके कदम, खाली पड़ा टिकट घर; मारपीट और धोखाधड़ी की घटनाओं का भी असर
विज्ञापन


अन्य यात्री भी बर्थ खाली होने की जानकारी देते हैं तो ऐसे में 10 मिनट तक टीटीई इंतजार करेगा। यात्री की उपस्थिति नहीं होने पर हैंड हेल्ड मशीन पर सीट रिक्त दर्शाते हुए अपडेट कर दी जाएगी। कमांड देते ही सीट ऑटोमैटिक ही आरएसी-वेटिंग टिकट वाले यात्री को मिल जाएगी।

हैंड हेल्ड मशीन को अपडेट के लिए अधिकतम 10 मिनट ही मिलते हैं। ऐसे में अगर आप ट्रेन में होकर भी बर्थ पर नहीं हैं और अन्य बोगी में अपने परिचित के साथ बैठे हुए हैं तो आपकी सीट दूसरे को मिल जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- लड़ते-लड़ते मोमोज की दुकान में घुसे सांड: पलट दी ठेल, गर्म तेल गिरने से बुजुर्ग सहित दो मासूम झुलसे; हालत नाजुक

रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि हैंड हेल्ड मशीन में यात्रियों का डाटा ऑनलाइन होता है। यात्री सीट पर पहुंचकर टिकट चेक करवाने के बाद ही अपनी बर्थ छोड़कर इधर-उधर जा सकते हैं। अपना सामान और बगल के बर्थ वाले यात्रियों को भी जानकारी दे सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें