फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सुंसार गांव की सड़क बने, तो रुके पलायन

विज्ञापन
बाह: सुंसार की सड़क के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपते भाकियू सर्वोदय के नेता
विज्ञापन
बाह। एक सप्ताह पहले बाह के सुंसार गांव की कीचड़ में फंसे ट्रैक्टर ट्रॉली और प्रसव पीड़ा से तड़पती रामब्रज की पत्नी कृष्णा की झकझोर देने वाली तस्वीरें सामने आई थी। आजादी के 79 साल बाद भी सड़क न बनने की वजह से गांव उजड़ने लगा है।
विज्ञापन

बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (सर्वोदय) के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह चौहान ने एसडीएम बाह विनोद कुमार को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि गांव की सड़क बने तो पलायन रुके। कीचड़ भरे रास्ते पर प्रसूता सरोज, कुल्लमनी, रूपा की जान बची गई। जबकि गुड्डी देवी, आकाश, शिशुपाल, रोहन सिंह, रामवरन की इलाज के अभाव में मौत हो गई। जिंदगी के लिए लोग गांव से पलायन को मजबूर हैं। पूर्व प्रधान पुत्तूलाल ने बताया कि सड़क के लिए 2014 एवं 2024 में लोकसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार किया। कई बार धरना प्रदर्शन भी किया, लेकिन सड़क नहीं बन सकी है। नतीजतन लोग गांव छोड़ने को मजबूर हैं। ज्ञापन देने वालों में जितेन्द्र सिंह तोमर, रामदत्त वर्मा, रतीराम, सोनू शर्मा, श्रीप्रकाश प्रधान, दयाराम, प्रमोद राजपूत, प्रदीप कुमार कुशवाह, रामनाथ प्रधान, गोमती आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें