फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खेरागढ़ तहसील में किसानों ने बिजली विभाग के खिलाफ दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
खेरागढ़। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले बुधवार को तहसील अध्यक्ष राजवीर लवानिया के नेतृत्व में तहसील परिसर में किसानों ने बिजली विभाग के खिलाफ धरना दिया। जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

किसानों की मांग थी कि विद्युत विभाग द्वारा किसानों पर दर्ज कराई गई प्राथमिकियों को निरस्त किया जाए। जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। करीब दो घंटे चले धरने के दौरान किसान नेता अधिशाषी अधिकारी को मौके पर बुलाने पर अड़े रहे। करीब एक घंटे बाद तहसीलदार सुरभि राय एवं खेरागढ़ एसडीओ अरविंद कुमार पहुंचे, परंतु किसान अधिशाषी अधिकारी को धरना स्थल पर बुलाने की जिद पर अड़े रहे। तहसीलदार के काफी समझाने और उनकी मांगो को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन देने के बाद किसानों ने धरना समाप्त किया। जिलाध्यक्ष ने दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड प्रबंध निदेशक के नाम ज्ञापन उनको न देकर फर्स पर रख दिया। कहा कि ज्ञापन तो हम उच्चाधिकारियों को ही सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि पांच दिन में किसानों पर दर्ज प्राथमिकी निरस्त की जाएं, नहीं तो 21 जुलाई को किसान जिले पर विशाल धरना प्रदर्शन कर अधिकारियों का घेराव करेंगे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष रणवीर चाहर, सावित्री चाहर, ताती राम, नथुराम धाकरे,रणजीत यादव, संदीप शर्मा,नरेश सिंह, धर्मेन्द्र शर्मा सहित सैकड़ों किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें