फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: साहब तक आए फरियादी तो थानेदार को देना होगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। पुलिस आयुक्त और पुलिस उपायुक्त कार्यालय में एक दिन में किसी थाने की तीन से ज्यादा शिकायत आईं तो थाना प्रभारी को उपस्थित होकर जवाब देना पड़ रहा है। आने वाली शिकायतों का पाक्षिक रिकॉर्ड रखकर थानों को रैंकिंग दी जा रही है। नई प्रणाली लागू होने से अधिकारियों के पास आने वाले पीड़ितों की संख्या कम हुई है। थाना पुलिस पीड़ित की मदद का संभव प्रयास भी कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के कार्यालय पर फरियादियों की भीड़ अधिक होने पर उन्होंने तीनों जोन के पुलिस उपायुक्त से बात की। इसके बाद सभी थानों की मॉनिटरिंग शुरू की गई। पुलिस उपायुक्त कार्यालय पर अगर किसी थाने से तीन से ज्यादा मामले आए तो वायरलेस पर निर्देश जारी किए जाते हैं और संबंधित थाना प्रभारी को स्पष्टीकरण देना पड़ता है। जोन के हर थाने की 15 दिन की रिपोर्ट तैयार होती है। शिकायतों की संख्या बढ़ने और कम होने के अनुसार रैंकिंग देखी जाती है। कार्य के आधार पर कार्रवाई भी की जाती है। पुलिस उपायुक्त पश्चिमी आदित्य कुमार ने बताया कि शिकायतों की समीक्षा से पुलिसिंग पर प्रभावी असर पड़ा है। आने वाली शिकायतों की संख्या में कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें