संगिनी मल्होत्रा ने बताया कि वह मास कम्युनिकेशन करना चाहती हैं। उनके माता-पिता ने बताया कि कभी भी बच्चे पर किसी तरह का दबाव नहीं बनाया। बेटी जो भी आगे पढ़ाई करना चाहती है, कर सकती है। वहीं 10वीं में सेंट पीटर्स काॅलेज के मंथन गोयल ने 99.2 फीसद अंक हासिल किए।
एमजी रोड स्थित सेंट पाॅल यूनिट-2 में 10वीं में आर्या गर्ग ने 97.20 परसेंट अंक और 12वीं में तनिष्का जैन ने 99 परसेंट अंक हासिल किए। रिजल्ट जारी होते ही छात्र-छात्राओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। स्कूल में सभी ने सफलता हासिल होने पर खुशी बनाई। साथ ही स्कूल प्रबंधन की ओर से भी बच्चों का मुंह मीठा कराया गया।