फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: आई लव मुहम्मद के पोस्टर-बैनर अब नगला हरमुख में लगा दिए, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 30 Sep 2025 07:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

 जल निगम के स्टाफ क्वार्टर के पास ही आई लव मुहम्मद के बैनर और पोस्टर लगा दिए गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के आने से पूर्व इन्हें उतार दिया गया। 
विज्ञापन
agra police - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के हरीपर्वत स्थित नगला हरमुख में रविवार रात स्टाफ क्वार्टर में कई जगह आई लव मुहम्मद के पोस्टर और बैनर लगा दिए गए। क्षेत्रीय पार्षद ने पुलिस को सूचना दी। मगर पुलिस के पहुंचने से पहले ही पोस्टर और बैनर उतार लिए गए। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


वार्ड 12, नगला हरमुख के पार्षद किशन नायक ने बताया कि जीवनी मंडी मार्ग पर जल निगम के स्टाफ क्वार्टर बने हुए हैं। इनमें बड़ी संख्या में बाहरी लोग रहते हैं। रविवार रात को क्वार्टर में 4 से 5 स्थान पर आई लव मुहम्मद के बैनर और पोस्टर लगा दिए गए। जब उन्हें पता चला तो वो पहुंच गए।

कुछ लोगों ने बताया कि बच्चों ने पोस्टर लगाए हैं। मगर उन्हें नहीं लग रहा था कि बच्चे ऐसा कर सकते हैं। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। बाद में पोस्टर और बैनरों को उतार दिया गया। आरोप लगाया कि पोस्टर और बैनर लगाकर क्षेत्र में विवाद खड़ा करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत मिली थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही पोस्टर उतार दिए गए हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले मंटोला और वजीरपुरा क्षेत्र में बैनर लगाए गए थे। मंटोला में जुलूस भी निकाला गया था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें