फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों को अर्पित किए ‘स्वच्छता के फूल’

Fri, 05 Feb 2016 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम के स्वच्छता अभियान के दूसरे दिन संजय प्लेस में सफाई अभियान चला। सेंट पीटर्स कॉलेज के विद्यार्थियों ने नगर निगम की लाल सेना (सफाई कर्मचारी) के साथ मिलकर कई घंटों की मशक्कत के बाद शहीद स्मारक के आसपास का क्षेत्र चमका दिया। यहां से कई ट्रॉली कूड़ा उठाया गया।
विज्ञापन

गुरुवार को स्वच्छता अभियान की शुरुआत स्पीड कलर लैब के पास से हुई। महापौर इंद्रजीत सिंह आर्य ने सेंट पीटर्स कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ मिलकर सड़क किनारे से कूड़ा बीनना शुरू किया। हाथों में झाड़ूू थामकर संजय प्लेस के व्यापारियों को स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद शहीद स्मारक परिसर और इसके बाहर झाड़ूू लगाकर पूरे क्षेत्र को चमका दिया। इससे पहले सभी ने शहीदों को नमन कर खुद भी स्वच्छता का संकल्प लिया। लाल सेना ने शहीद स्मारक के सामने बंद पड़े फाउंटेन वाले स्थान में से कई ट्रॉली कूड़ा निकाला। यहां पर कुछ लोगों ने मलबा भी डाल रखा था। महापौर ने क्षेत्रीय व्यापारियों से स्वच्छता के प्रति जागरूक होने अपील की। उन्होंने कहा कि सड़क पर कूड़ा फेंकने की बजाय वे अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर डस्टबिन रखें। इस दौरान सपा पार्षद दल के नेता मुकेश यादव, हेमंत प्रजापति, राहुल चतुर्वेदी, डा. साक्षी बैजल, राजपाल यादव, देवेंद्र, ज्योति सूरी, पवन समाधिया आदि मौजूद थे।

रखवाए डस्टबिन
शहीद स्मारक के आसपास लगीं खान-पान की ठेलों पर महापौर ने डस्टबिन रखवाए। साथ ही उन्हें हिदायत दी कि वे दोने सड़क पर न बिखरने दें। कहा कि समय-समय पर निरीक्षण किया जाएगा। किसी ठेले के आसपास दोने बिखरे हुए मिले तो उसका सामान जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें