फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अज्ञात कारणों से झोपड़ी में लगी आग, महिला झुलसी

Mon, 09 Dec 2024 02:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव मलिकपुर में रविवार की दोपहर को अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लग गई। घटना में एक महिला व भैंस भी झुलसी है। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड को दी गई, लेकिन फायर बिग्रेड मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने अपने ही निजी स्त्रोतों से आग पर काबू पाया है। गृहस्वामी के मुताबिक हजारों रुपये की क्षति का अनुमान है।
विज्ञापन

गांव मलिकपुर में सगे भाइयों हृदेश व अजब सिंह की सटी हुई झोंपड़ियों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। झोंपड़ियों में दो भैंस व एक भैंस का बच्चा बंधा हुआ था। आग की चपेट में आकर एक भैंस पूरी तरह जल गई। ग्रामीणों ने किसी तरह दूसरी भैंस व उसके बच्चे को बचाया। आग से इन दोनों भाइयों व पड़ोसी रामेश्वर की बुर्जी व धान के पूरे भी जल गए। आग बुझाने के प्रयास में पूजा पत्नी हृदेश व हरवीर झुलस गए।
ग्रामीणों ने निजी साधनों से पानी डालकर आग पर काबू पाया। ग्रामीणों का आरोप है कि फायर बिग्रेड को सूचना दी गई, लेकिन फायर बिग्रेड मौके पर आग बुझाने नहीं आई। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश भी देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें