आरोप है कि 27 मई 2018 को सचित ने रिचा को घर से निकाल दिया। जेवरात और फर्म से संबंधित दस्तावेज भी अपने पास रख लिए। पिछले दिनों बैंक से जानकारी पर पता चला कि खाता निल हैं। इनसे फर्जी दस्तावेज और धोखाधड़ी करके रकम निकाल ली गई।
ये भी पढ़ें: शिक्षिका युवती ने दरोगा पर लगाए यौन शोषण के आरोप, महकमे में मचा हड़कम्प
यह धोखाधड़ी पति सचित, जेठ रवीश कुमार और ससुर हरीशचंद्र पिप्पल ने की है। पति ने जरूरत पड़ने पर उससे लिए 1.06 करोड़ रुपये भी हड़प लिए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि दोनों पक्षों ने कई मुकदमे दर्ज करा रखे हैं। अब एक और मुकदमा दर्ज कराया है। जांच की जा रही है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।