गोर्वधन पहुंचे उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह धार्मिक यात्रा पर गोवर्धन महाराज की शरण में पहुंचे। गिरिराज दानघाटी मंदिर में प्रदेश अध्यक्ष ने दूध से अभिषेक कर पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने पैदल परिक्रमा भी लगाई। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
गोवर्धन महाराज की शरण में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने रविवार को गिरिराज महाराज की सात कोसीय परिक्रमा लगाई। इस दौरान उनके साथ कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।