फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपत्ति निकले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। तीन दिन पहले दिल्ली से लौटकर आए दंपती कोरोना संक्रमित निकल आए हैं। दोनों को होम आईसोलेट किया गया है। कोरोना की चौथी लहर की आहट के बीच जिला में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ने लगी है। अब तक सात नए संक्रमित निकल चुके है। संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 4945 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

शहर की दुर्गा कॉलोनी निवासी एक दंपती तीन दिन पहले दिल्ली से लौटकर आए थे। उनकी पत्नी की तबीयत खराब होने पर वह जिला अस्पताल पर चिकित्सक को दिखाने गई। जहां चिकित्सक ने उनकी कोरोना की जांच कराई। एंटीजन जांच में वह संक्रमित निकल आई। इसके बाद उनको होम आइसोलेट कर दिया गया। विभाग की टीम ने उनके पति व पांच बच्चों की एंटीजन जांच की। जांच में उनके पति कोरोना संक्रमित निकल आए। टीम ने उनको भी होम आइसोलेट कर दिया। बताया गया कि दपंती ने अपनी कोरोना की दोनों डोज लगवा ली हैं। जिला में मिले सात नए मरीजों में तीन स्वस्थ हो चुके हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। विभाग ने 725 एंटीजन जांच एवं 5 ट्रूनेट जांच की। जबकि 923 आरटीपीसीआर जांच के सैंपल प्रयोगशाला भेजे गए हैं। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि दोनो संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। कोरोना को लेकर लोग लापरवाही न बरतें। मास्क का प्रयोग अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें