फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति-पत्नी की लड़ाई ने उड़ा दिए पुलिस के होश, झाड़ियां खंगालती रही पुलिस

Sat, 31 Aug 2019 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
यूपी सरकार
विज्ञापन
महिला द्वारा पति की हत्या की सूचना देने पर शुक्रवार सुबह पुलिस विभाग में सन्नाटा पसर गया। सीओ और प्रभारी निरीक्षक शिकायतकर्ता महिला को साथ लेकर शव की तलाश में नहर किनारे झाड़ियां खंगालती रही। काफी प्रयास के बाद में युवक से बात होने पर ही पुलिस ने राहत की सांस ली। लेकिन पुलिस के भय से युवक सामने नहीं आया। 
विज्ञापन


मूल रूप से जसराना के गांव चंदनपुर निवासी विश्नूदयाल ट्रक चला कर परिवार का भरण पोषण कर रहा है। बच्चों को पढ़ाने के लिए विश्नूदयाल पत्नी और बच्चों को साथ लेकर एटा रोड स्थित पुराना सीओ कार्यालय के समीप रह रहा है।

गुरुवार रात विश्नू का पत्नी प्रीती से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद युवक पत्नी और बच्चों को सोता हुआ छोड़ कर घर से निकल गया। शुक्रवार सुबह नौ बजे उसने पत्नी के मोबाइल पर फोन किया। प्रीती ने बताया युवक फोन पर रो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके कुछ देर में मोबाइल पर लड़की की आवाज आई। उसने कहा कि तुम्हारे पति का शव भूड़ा नहर किनारे पड़ा है, उठा ले जाओ। इसके बाद फोन बंद कर लिया। फोन पर पति की हत्या की जानकारी होते ही महिला चीख पुकार करने लगी। 

पत्नी ने डॉयल हंड्रेड पर फोन किया। सूचना मिलते ही सीओ अजय कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर और डॉयल हंड्रेड पर तैनात पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गये।

महिला को साथ लेकर पुलिस एक घंटे तक भूड़ा नहर किनारे खड़ी झाड़ियों में शव की तलाश करती रही। काफी प्रयास के बाद युवक का फोन उठा और उससे बात कर पुलिस ने राहत की सांस ली। हालांकि देर सायं तक युवक डर की बजह से घर नहीं पहुंचा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें