फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: खेत बेचने की जिद पर अड़ा था पति...विरोध पर पत्नी को दी ऐसी मौत, कांप उठा कलेजा; उम्रकैद की मिली सजा

Fri, 06 Jun 2025 10:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

खेत बेचने का विरोध करने पर पति ने बेरहमी से पत्नी की हत्या कर दी। जिला जज ने आरोपी पति को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 
 
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बसई अरेला के पुरा जवाहर में पत्नी की हत्या करने के मामले में अदालत ने पति को दोषी पाया है। जिजा जज संजय कुमार मलिक ने दोषी को आजीवन कारावास एवं 10 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: टूरिस्ट प्लेस के होटल में गंदा काम, ऐसे हाल में थे युवक-युवतियां; देखकर पुलिस भी हो गई शर्म से पानी-पानी


 

मृतका के भाई रामू ने हत्या का केस थाना बसई अरेला में दर्ज कराया था। इसके मुताबिक बहन मंजू देवी की शादी बसई के जवाहर पुरा निवासी रामबाबू से घटना से 18 वर्ष पहले हुई थी। बहनोई जुआ खेलने और शराब पीने का आदी था। बहन की पिटाई भी करता रहता था।

ये भी पढ़ें -   UP: साइबर ठगी का शिकार होने के तुरंत बाद करें ये काम, खाते में वापस आ जाएगी रकम...बचने का ये है अचूक हथियार


 
विज्ञापन

घर की संपत्ति को बेचता रहता था। इस कारण रामबाबू के पिता कालीचरण ने बहन मंजू देवी के नाम चार बीघा खेत कर दिया था, जिससे कि बच्चों का भरण पोषण होता रहे। पिता की मृत्यु के बाद बहनोई, बहन पर खेत बेचने के लिए दबाव डालने लगा था। खेत बेचने की मना करने पर उसने 9 अप्रैल 2025 को बहन मंजू को फंदे पर लटकाकर हत्या कर दी। उसके मुंह को आयोडेक्स से भर दिया था। 

ये भी पढ़ें -   अब फिर सताएगी गर्मी: 40 डिग्री सेल्सियस पार पहुंचेगा पारा, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें