वीआईपी की अगवानी व विदाई में अब सांसद, विधायक व मंत्रियों संग उनके चहेतों को प्रवेश नहीं मिल सकेगा। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की सुरक्षा में चूक के बाद प्रशासन ने वीआईपी प्रोटोकॉल में सख्ती बढ़ाई है।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ व हरियाणा के उपराज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए एक जून को आगरा आए थे। उपराष्ट्रपति का विशेष विमान वायु सेना स्टेशन पर उतारा था। जहां टेक्निकल एरिया में तीन नेता बिना अनुमति प्रवेश कर गए।