फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में दिल्ली से लाकर पत्नी को अकेला छोड़ गया पति, पुलिस ने अस्पताल भेजा

Sat, 11 Apr 2020 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

दूध के टैंकर में बैठकर किसी तरह यहां पहुंच गए। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में लॉकडाउन के दौरान एक युवक दिल्ली से पत्नी को लेकर आया। इसके बाद शाहदरा पर छोड़कर चला गया। शुक्रवार को महिला को घूमता देखकर पुलिस ने पूछताछ की। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला का कोरोना टेस्ट भी कराया गया है।
विज्ञापन


महिला ने पुलिस को बताया कि वह कन्नौज की रहने वाली है। पति दिल्ली में काम करता है। काफी समय से वहीं रह रहे थे। नुनिहाई में उनके रिश्तेदार रहते हैं। बृहस्पतिवार को पति रिश्तेदार के घर आने के लिए लाया। वह दूध के टैंकर में बैठकर किसी तरह यहां पहुंच गए। 

शाहदरा पर उतरने के बाद पति ने कहा कि वह चाय का इंतजाम करके आता है। इसके बाद वापस नहीं आया। काफी तलाशने पर भी नहीं पता चला। शुक्रवार को पुलिस को महिला मिली तो संक्रमण की आशंका पर उसे जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है। टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। महिला के परिजनों के बारे में पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें