फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में घर के सामने खड़े थे लोग, मना करने पर दो पक्षों में मारपीट, पथराव

Sat, 11 Apr 2020 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
पथराव की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लॉकडाउन का पालन कराने में पुलिस कोई कसर नहीं छोड़ रही है फिर भी कुछ शरारती तत्व मानने को तैयार नहीं है। शुक्रवार की शाम खंदौली पुलिस फ्लैग मार्च करके जैसे ही मोहल्ला व्यापारियन से निकली वैसे ही दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई और पथराव होने लगा।
विज्ञापन


पथराव की सूचना पर थाना पुलिस ने बीच रास्ते से ही दौड़ लगा दी। पुलिस को आता देख हमलावर फरार हो गए। देर रात तक पुलिस हमलावरों को पकड़ने के लिए घरों में दबिश दे रही थी।
 
मोहल्ला व्यापारियन निवासी सादिग के घर के सामने फयूम पक्ष के कई लोग समूह में बैठे थे। इससे कुछ देर पहले ही पुलिस फ्लैग मार्च कर बस्ती से होकर गुजरी थी।
विज्ञापन


सादिग की पत्नी ने सभी युवकों को वहां से चले जाने के लिए कह दिया। इस पर युवकों ने महिला के साथ अभद्र व्यवहार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।

थोड़ी देर बाद दोनों पक्षों में छतों से पथराव होने लगा। बीस मिनट तक दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर पथराव करते रहे। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के आते ही हमलावर मौके से फरार हो गए। देर रात तक पुलिस हमलावरों की तलाश में दबिश दे रही थी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें