फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के लिए पत्नी का कत्ल: अंबिका हत्याकांड में हुआ खौफनाक खुलासा, पति ने नहर में जिंदा फेंक दिया

Wed, 19 May 2021 12:30 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

अजय ने कबूल किया कि उसने ही अंबिका की हत्या की है। उसने बताया कि उसके बागपत निवासी एक लड़की से प्रेम संबंध थे। घर वाले उस लड़की से शादी कराने को राजी नहीं थे। शादी के बाद भी उसके प्रेमिका से उसके संबंध बने रहे।
विज्ञापन
पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद जनपद में थाना नारखी पुलिस ने मंगलवार को दो माह पूर्व हुए अंबिका हत्याकांड का खुलासा कर दिया। अंबिका की हत्या उसके पति ने ही की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी पति अंबिका को नारखी से बुलाकर अपने साथ ले गया था और गाजियाबाद में मुरादनगर-हरिद्वार रोड स्थित ग्राम डिडौली के समीप नहर में धक्का दे दिया था। अंबिका का शव विगत 30 मार्च को बरामद हुआ था। 

विज्ञापन


एसएसपी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि नारखी थाना क्षेत्र के गांव सिंहपुर निवासी अंबिका का विवाह 25 दिसंबर 2020 को मथुरा के थाना और कस्बा महावन निवासी अजय प्रताप सिंह के साथ हुआ था। अजय गाजियाबाद में एक निजी कंपनी में काम करता था। मार्च माह में अंबिका मायके आई थी। 25 मार्च को अजय ने अंबिका को फोन कर रजावली चौराहे पर बुलाया। इसके बाद अंबिका घर नहीं लौटी।

अंबिका के घर न लौटने पर भाई अश्वनी ने नारखी थाने में अजय के खिलाफ योजनाबद्ध तरीके से अपहरण करने का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से ही पुलिस मामले की जांच कर रही थी। एसएसपी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि कड़ाई से पूछताछ करने पर अजय ने कबूल किया कि उसने ही अंबिका की हत्या की है। उसने बताया कि उसके बागपत निवासी एक लड़की से प्रेम संबंध थे। घर वाले उस लड़की से शादी कराने को राजी नहीं थे। शादी के बाद भी उसके प्रेमिका से उसके संबंध बने रहे। मार्च में अंबिका का मंगलसूत्र खो गया और अंबिका मंगलसूत्र बनवाने की जिद करने लगी। इस पर अजय ने अंबिका को रास्ते से हटाने की योजना बना ली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- फिरोजाबाद: मेयर के पिता और युवक के बीच मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ झगड़ा
चांदी कारोबारी से 43 लाख की लूट का मामला: वाणिज्यकर के चार अधिकारी निलंबित, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश जारी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें