युवती ने बताया कि खर्च के लिए रुपये मांगने पर मारपीट करता। पांच लाख रुपये की मांग करने लगा। ससुराली भी उसका ही साथ देते। कुछ दिन में सब ठीक होने का आश्वासन देते रहे। मगर बाद में सास-ससुर भी उत्पीड़न करने लगे। शारीरिक और मानसिक शोषण किया गया। शादी के चार महीने बाद ही घर से निकाल दिया। जान से मारने की धमकी दी।
पति धमकी देता है कि मैं विदेश में जाकर अपने गर्लफेंड से दूसरी शादी कर लूंगा। तू मेरा कुछ नहीं कर पाएगी। थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि दहेज उत्पीड़त, मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।