फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह के बाद रचाई दूसरी शादी, पहली पत्नी को उतारा मौत के घाट

Sun, 07 Oct 2018 07:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा के सदर क्षेत्र में एक महिला की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उसके पति पर है। उसने दूसरी पत्नी और एक अन्य के साथ मिलकर हत्या की। इसके बाद शव को मायके में छोड़कर भाग गया। 10 दिन बाद परिजनों ने तहरीर दी। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन


फिरोजाबाद के नगला बरी चौराहा निवासी शाइना का निकाह पांच साल पहले ताजनगरी कालोनी निवासी जावेद सिद्दीकी के साथ हुआ था। पुलिस ने बताया कि दोनों ने प्रेम विवाह किया था। इसके बाद बद्रीनाथ कालोनी, राजपुर चुंगी, सदर में रह रहे थे। 

परिजनों ने पुलिस को बताया कि जावेद ने दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद शाइना का उत्पीड़न शुरू कर दिया। 25 सितंबर की रात को शाइना की हत्या कर दी। शव को एंबुलेंस से मौसी जन्नत पत्नी मुश्ताक निवासी नूरी मसजिद के पास, कश्मीरी गेट, फिरोजाबाद के घर पर छोड़ गया। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामला आगरा का होने के कारण शव को सदर थाना लाए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इंस्पेक्टर थाना सदर ने बताया कि शाइना की मौत दम घुटने से होना आया है। 

इस मामले में मृतका के भाई फरमान ने शनिवार को पति, उसकी दूसरी पत्नी और एक अन्य के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी घर से फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें