फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति बना हैवान: मुंह-हाथ बांधकर सात दिन कमरे में बंद रखी पत्नी, इस तरह मुक्त हुई महिला

Wed, 14 Dec 2022 05:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

महिला ने किसी तरह जूझते हुए अपने मुंह-हाथ खोले। उसे कमरे में मोबाइल मिल गया, जिससे फोन कर रिश्तेदारों को सूचना दी, जिसके बाद वह मुक्त हो सकी। 
विज्ञापन
इसी घर के एक कमरे में बंद मिली महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के लाइनपार क्षेत्र के मोहल्ला छारबाग निवासी महिला ने पति पर सात दिनों तक कमरे में बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया है। महिला का यह भी आरोप है कि उसके पति के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध है। पुलिस ने महिला का डॉक्टरी परीक्षण कराने के साथ ही जांच शुरु कर दी है। इससे दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

ये है मामला 

नीरु देवी (35) का कहना है कि उसका पति देवेश कुमार छत्तीसगढ़ में काम करता है। पीड़िता का आरोप है कि सात दिन पहले पति देवेश ने साड़ी से मुंह बांधकर कमरे में डाल दिया था। कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर काम पर चला गया। पिछले सात दिनों तक वह कमरे में बंधक रही। महिला का कहना है कि बुधवार को किसी तरह से उसने अपने हाथ पैर खोले। कमरे में उसे फोन रखा मिल गया, जिससे रिश्तेदार को फोन पर मामले की जानकारी दी। तब आसपास के लोगों के साथ रिश्तेदारों को इसकी जानकारी हो सकी। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - RPF दारोगा और सिपाही गिरफ्तार: चौकी में ले जाकर जीजा-साले को दी थर्ड डिग्री, घरवालों को सुनाई थी चीखने की आवाज

कराया गया महिला का मेडिकल परीक्षण 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोलकर महिला को बाहर निकाला। थानाध्यक्ष अनुरुद्ध प्रताप सिंह का कहना है कि महिला ने पति पर बंधक बनाने का आरोप लगाया है। महिला का डॉक्टरी परीक्षण भी कराया गया है। जिस कमरे में महिला बंद थी, वह कमरा पूरा साफ था। कमरे की वीडियो ग्राफी भी कराई गई है। महिला का मोबाइल फोन चार्जिंग पर लगा मिला था। मामला संदिग्ध है, जांच की जा रही है। महिला ने पति के किसी अन्य महिला से संबंध होने की बात कही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें