फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को जिंदा जलाया, खुद भी झुलसा: 'मां तो मर गई, अब क्या पिता को भी...' बेटे पर घरवाले बना रहे थे ये दबाव

Thu, 01 Feb 2024 12:28 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में पति ने पेट्रोल डालकर पत्नी को जिंदा जला दिया। पथौली में यह दिल दहला देने वाली घटना हुई है। महिला खेत और प्लॉट बेचने का विरोध करती थी। बेटे ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Husband kill his wife - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के आगरा से सनसनीखेज खबर सामने आई है। आगरा के थाना शाहगंज के पथौली में  खेत और प्लॉट बेचने के विरोध पर मंगलवार आधी रात पति ने पत्नी को पेट्रोल डालकर घर में जिंदा जला दिया। पति दो साल से अलग रह रहा था। रात में घर आया था। आग लगाने के बाद भाग गया। 
विज्ञापन


चीख सुनकर बेटे आ गए। मां को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी को जलाने में पति के भी हाथ और चेहरा झुलस गए।

मूलत: पश्चिम बंगाल के रायगंज की अनीता (45) की शादी 25 साल पहले पथौली निवासी राकेश शर्मा से हुई थी। दोनों की उम्र में 15 साल का अंतर था। उनके दो बेटी ममता, रेखा, दो बेटे करन और अर्जुन हैं। अर्जुन अविवाहित है। अनीता भैंस और गाय का दूध बेचने का काम करती थीं।
विज्ञापन


पुलिस को परिजन से पूछताछ में पता चला कि राकेश नशा करता था। आए दिन अनीता से मारपीट भी करता था। गांव में उनके एक प्लाट व खेत हैं। इनकी कीमत तकरीबन एक करोड़ से अधिक है। वह इनको बेचना चाह रहा था। अनीता और अर्जुन इसका विरोध कर रहे थे। इस बात पर दोनों के बीच झगड़ा होता था। 2 साल से राकेश घर से अलग गांव सुचेता में रहने लगा। अनीता दोनों बेटों के साथ रहती थीं।

अर्जुन ने पुलिस को बताया कि रात में पिता घर आए थे। वह उनके इरादे समझ नहीं पाया। उन्होंने पूछने पर यही कहा कि काम से आए हैं। वह रोजाना की तरह घर के पास ही पशुओं के बाड़े में सोने चला गया। मां बाहर के कमरे, जबकि बड़ा बेटा करन अंदर अपने कमरे में पत्नी सपना के साथ सोने चला गया। रात तकरीबन 1 बजे मां के चीखने की आवाज आई। इस पर बेटे पहुंचे। कमरे से लपटें उठ रही थीं।

 

राकेश घर में नहीं थे। मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह पानी डालकर आग बुझाई। अनीता जल चुकी थी। सूचना पर पुलिस पहुंची। अनीता को एसएन इमरजेंसी लेकर गईं, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डीसीपी सिटी ने बताया कि पति-पत्नी के बीच प्लाट और खेत बेचने को लेकर विवाद की बात सामने आई है। 

 

रात में पति केन में पेट्रोल लेकर आया था। पत्नी पर डालने के बाद आग लगाकर भाग गया। बेटे अर्जुन ने पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की गई। उसने बताया कि वह कुछ नहीं जानता। हालांकि वह खुद भी जला हुआ था। घटनास्थल से खाली केन बरामद की गई है।

पत्नी को जलाने में खुद भी झुलस गया था पति
पत्नी अनीता को जिंदा जलाने में आरोपी पति राकेश खुद भी झुलस गया था। पुलिस का कहना है कि वह एक केन में पेट्रोल लेकर आया था। पत्नी कमरे में सो रही थी। उसने कमरे में जाकर खिड़की के पास से पत्नी पर पेट्रोल उड़ेल दिया था। अनीता कुछ समझती, उससे पहले ही माचिस से आग लगा दी। पेट्रोल में आग लगने के बाद लपटें आईं, जिससे वो खुद भी झुलस गया।


 

परिजन ने पुलिस को बताया कि राकेश की हरकत से पत्नी और बच्चों के साथ गांव के लोग भी परेशान थे। वह गांव के लोगों पर झूठे आरोप लगाकर पुलिस बुला चुका था। 10 साल में कई लोगों के खिलाफ झूठी शिकायत की थीं। हर बार पत्नी को आगे कर देता था। इस कारण पत्नी से भी झगड़ा होता था। अनीता और बेटा अर्जुन विरोध करते थे। 

 

अब वो प्लॉट और खेत बेचकर रकम लेना चाहता था। मगर, पत्नी के साथ बेटे और बेटियां भी विरोध में उतर आए। उसे लग रहा था कि पत्नी रोड़ा बन रही है। इस कारण दो साल पहले अलग हो गया। वह अक्सर गांव में आता था। पत्नी से कहता था कि मान जा वर्ना, एक महीने में निपटा दूंगा। मगर, उन्होंने यही समझा कि राकेश गुस्से में यह धमकी दे रहा है। कुछ नहीं करेगा।

 

मां तो मर गई, अब क्या पिता को भी जेल भिजवाएगा
एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि अर्जुन को घरवाले शिकायत करने के लिए मना कर रहे थे। कह रहे थे कि मां तो चली गई। अब पिता को जेल भिजवाने का क्या फायदा होगा। मगर, बेटे ने मां की हत्या पर पुलिस से शिकायत करने की बात कही। 

 
विज्ञापन

उसी ने तहरीर लिखकर दी। इस पर मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी राकेश घर में आग लगाने के लिए केन में पेट्रोल लेकर आया था। वह पत्नी को जलाने के बाद घर में भी आग लगाना चाहता था, जिससे पुलिस आए तो यही लगे कि कोई हादसा हुआ है। पुलिस को केन मिल गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें