फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तों में दरार: मोबाइल से बात करने पर पत्नी को घर से निकाला, शराब ने कराई दंपती के बीच कलह

Wed, 11 Aug 2021 11:54 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

मंगलवार को महिला थाना रकाबगंज में 46 मामलों में काउंसिलिंग की गई, जिनमें से 16 में पीड़ित अनुपस्थित रहे व आठ मामले निस्तारित किये गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शराब का सेवन पति पत्नी के रिश्ते को तोड़ रहा है। मंगलवार को महिला थाना रकाबगंज में 46 मामलों में काउंसिलिंग की गई, जिनमें से 16 में पीड़ित अनुपस्थित रहे व आठ मामले निस्तारित किये गए। काउंसिलिंग किये गए मामलों में से 12 मामले पति के शराब पीकर मारपीट करने के बाद घर से निकाल देने, पांच मामले पति के द्वारा खर्चा ना देने, एक मामला जेठ द्वारा बदनीयत रखने, आठ मामले पति का दूसरी लड़की के साथ संबंध और चार मामले पत्नी के घर में काम न करने की वजह से लड़ाई के थे।

विज्ञापन


पति ने मारपीट कर घर से निकाला
शाहगंज की रहने वाली ज्योति की शादी सात साल पहले मलपुरा निवासी सतीश के साथ हुई थी। सतीश के शराब पीकर घर आने का ज्योति ने विरोध किया तो सतीश ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया।  दो साल पहले समझौता हुआ तो पति साथ ले गया, पर 15 दिन बाद ही बीमार हो गई तो फिर घर से निकाल दिया। काउंसिलिंग में सतीश ज्योति को अपने साथ रखने से इनकार कर चला गया।
 
बुरी आदतों का विरोध पड़ा भारी
अर्जुन नगर निवासी पिंकी की शादी छह साल पहले मोनू निवासी सुंदरपाड़ा, रावली के साथ हुई थी। जूता कारीगर मोनू शराब पीने के बाद पिंकी से मारपीट करने लगा। विरोध पर घर से निकाल दिया। पति दो साल से उसे और दो बच्चों को लेने नहीं आया। शिकायत करने पर महिला थाने में काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया लेकिन पति नहीं आया।
विज्ञापन


मोबाइल से बात करने पर पत्नी को निकाला
खटीक पाड़ा की रहने वाली युवती की शादी दो साल पहले मंडी सईद खां हरीपर्वत क्षेत्र के एक युवक से हई थी। आरोप है कि पति ने किसी युवती से संबंध के कारण पत्नी को  शादी के तीन महीने बाद मायके भेज दिया। फिर विदा कराने नहीं आया। पुलिस में शिकायत करने पर जब महिला थाने में काउंसिलिंग के लिए बुलाया तो पति कह कर गया कि कुछ दिन बाद ले जाऊंगा लेकिन आज तक लेने नहीं आया। वह छह बार काउंसिलिंग के लिए महिला थाने आ चुकी है परंतु पति नहीं आता। महिला थाने से मुकदमा दर्ज करने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन


आगरा: पति ने लिखकर दिया- शराब नहीं पियूंगा, बच्चों की फीस भरूंगा, तब पत्नी घर लौटी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें