फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथ जिये हैं साथ मरेंगे: पत्नी की हुई मौत, अंतिम संस्कार से पहले पति की भी थम गईं सांसें; एक साथ जलीं चिताएं

Tue, 06 Feb 2024 10:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में पत्नी की मौत हो गई। अंतिम संस्कार से पहले ही पति की भी सांसें थम गईं। एक साथ चिताएं जलीं तो गर आंख नम हो गई। घर में चीख पुकार मची रही। 
विज्ञापन
चिता (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में पत्नी की मौत के 12 घंटे बाद ही पति ने भी दम तोड़ दिया। लोगों ने कहा कि पत्नी के वियोग में पति की भी जान चली गई। वह अक्सर कहते थे कि दुनिया को एक साथ छोड़ेंगे। आज उनकी बात सच साबित हुई। दंपती की मौत से परिवार के लोग रोते बिलखते रहे। लोग उन्हें ढांढस बंधाते रहे। 

विज्ञापन


मामला फतेहाबाद थाना क्षेत्र के अंबेडकर मोहल्ले का है। यहां कमलेश उर्फ मलूकी उम्र 58 साल की शादी 40 साल पूर्व गंगाराम का नगला आगरा निवासी काशीराम उम्र 65 साल के साथ हुई थी। बताया जाता है कि शादी के 10 साल बाद कमलेश अपने पति के साथ अपनी मां के घर अंबेडकर नगर में रहने लगी थी। 

सोमवार को वह रोजाना की तरह घर के काम निबटा रही थी। सुबह करीब 10 बजे हृदयघात से उनकी मौत हो गई। कमलेश का भाई विजेंद्र देहरादून में नौकरी करता है। परिजन अंतिम संस्कार के लिए उनका इंतजार कर रहे थे। सोमवार रात 10 बजे कमलेश के पति काशीराम की भी हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। 
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि 12 घंटे पूर्व जहां पत्नी की मौत हुई थी। ठीक उसी स्थान पर पति ने भी दम तोड़ दिया। दंपति की 24 घंटे के अंदर मृत्यु क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। मंगलवार को दोनों का एक साथ फतेहाबाद के जोनेश्वर घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें