आगरा के थाना हरीपर्वत में एक युवक ने ऐसी फरियाद लेकर आया, जिसे सुनकर पुलिस वाले भी हैरान रह गए। युवक ने कहा कि वो अपनी पत्नी से परेशान है। पत्नी घर में तनाव रखती है, एक बार आत्महत्या की कोशिश कर चुकी है।
उसने ने कहा कि पत्नी मुझे जेल भिजवाए, इससे अच्छा है कि मैं खुद ही छह महीने के लिए जेल चला जाऊं। यह कहते हुए लंगड़े की चौकी से आए युवक ने थाने में हंगामा कर दिया। इस पर पुलिस ने उसका शांति भंग में चालान किया।
युवक एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता है। उसका बड़ा भाई दो महीने पहले एसी खरीदकर लाया। युवक का कहना है कि तभी से उसकी पत्नी जिद कर रही है कि वो भी घर में एसी लगवाए।