फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उजड़ गया सुहाग: झगड़ा कर गई महिला, पति ने रिश्तेदारों को किया फोन; फिर पत्नी को वीडियो काॅल कर फंदे पर लटका

Sat, 28 Mar 2026 09:18 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

वीडियो काॅल पर पति फंदा बनाता देख घबराई पत्नी ने देवर को फोन कर जानकारी दी। देवर ने परिजन को बताया तो तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मगर, जब तक पुलिस घर पहुंची। तब तक पति की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के बेवर कस्बा में इटावा रोड के पास निवास कर रहे युवक ने शुक्रवार रात अपनी पत्नी को वीडियो कॉल करने के बाद फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। एक दिन पहले ही उससे झगड़ा करने के बाद पत्नी मायके चली गई थी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी भेजा, फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच कर नमूने एकत्र किए। घटना के बाद घर में मातम छाया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र में इटावा रोड निवासी 30 वर्षीय अतुल चौहान खेतीबाड़ी व गल्ला मंडी में ट्रैक्टर से भाड़ा ले जाने का काम कर रहा था। ढाई साल पहले अतुल की शादी कन्नौज की रहने वाली अंजू के साथ हुई थी, दंपती के एक डेढ़ वर्षीय पुत्र शिवांग है। परिजन ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को दंपती के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। गुस्से में शुक्रवार सुबह पत्नी बच्चे को साथ लेकर मायके चली गई। इसके बाद परेशान अतुल ने कई रिश्तेदारों को फोन किया।

 
विज्ञापन

रात करीब 10 बजे उसने पत्नी को वीडियो कॉल की, पत्नी के सामने ही अतुल ने साड़ी का फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली, घबराई पत्नी ने जयपुर में रह रहे देवर छोटू को फोन कर जानकारी दी। छोटू ने परिजन को बताया तो तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मगर, जब तक पुलिस घर पहुंची। तब तक अतुल की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जांच के लिए नमूने एकत्र किए। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

घटना के समय घर में अकेला था अतुल
फंदा लगाकर खुदकुशी करने वाला अतुल चार भाइयों में दूसरे नंबर का था, मां एक दिन पहले ही दवा लेने के लिए गाजियाबाद बेटी के यहां गई थी। भाई बाहर रह कर नौकरी करते हैं, अतुल पत्नी बच्चे और मां के साथ ही घर में रहता था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी का मामला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें-मानव तस्करी: मजदूरी के लिए गुजरात ले जाए जा रहे थे छह नाबालिग, ट्रेन में इस हाल में मिले; दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें