फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति बना हैवान: ससुराल में आकर पत्नी को पीटा, काट दिया कान...तीन माह के बेटे को छीन ले गया

Tue, 24 Dec 2024 10:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

दहेज में कार नहीं देने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकालने के बाद भी पति का दिल नहीं भरा। वो मायके में रह रही पत्नी के घर पहुंच गया। उसके साथ मारपीट की। कान काट लिया और तीन माह के बेटे को छीनकर ले गया। 

 
विज्ञापन
महिला सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में पूर्व पार्षद की बेटी के साथ पति और ससुरालियों ने मारपीट की। पति ने धारदार वस्तु से प्रहार करके कान काट दिया। पीड़ित की शिकायत के बाद थाना रकाबगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन


पूर्व पार्षद राजेंद्र माहौर की पुत्री रजनी ने थाना रकाबगंज में केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी 15 मार्च 2021 को धौलपुर निवासी राजेश से हुई थी। ससुरालीजन दहेज की मांग कर रहे थे। कार और ढाई लाख रुपये के लिए परेशान करने लगे। डेढ़ महीने पहले मारपीट कर घर से निकाल दिया। तब से वो मायके में रह रही है। 

पीड़िता ने बताया कि 20 दिसंबर की शाम चार बजे सास गुड्डी देवी, पति राजेश, देवर सोनू, खुशी व चार अन्य घर में घुस आए। उसके साथ मारपीट की। इसके बाद पति ने धारदार वस्तु से हमला कर कान का काफी हिस्सा काट दिया। बचाने आए माता-पिता को पीट दिया गया। इसके बाद ससुराल वाले तीन माह के बेटे को छीन कर ले गए। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें