फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ऑनलाइन गेमिंग के दौरान युवती हार गई दिल...फिर वो कर बैठी ऐसी गलती, जिंदगी हो गई बर्बाद

Tue, 24 Dec 2024 10:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

ऑनलाइन गेमिंग के दौरान युवती की एक युवक से दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई। लेकिन वो युवक के इरादों को नहीं भांप सकी। युवक ने उसे होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करने लगा। 
 
विज्ञापन
युवती सांकेतिक फोटो - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र की युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मध्य प्रदेश के युवक को गिरफ्तार किया है। थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान पन्ना, मध्यप्रदेश के रामकुमार अहिरवार ने युवती से दोस्ती की थी। 
विज्ञापन


आरोप के मुताबिक, युवक वीडियो काॅल पर बात करने लगा। युवती के अश्लील वीडियो बना लिए। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करने लगा। एक दिन होटल में मिलने के बहाने बुलाकर दुष्कर्म किया। मामले में पीड़िता ने 1 दिसंबर 2023 को केस दर्ज कराया। 18 जून 2023 को सिकंदरा के होटल में दुष्कर्म की घटना हुई थी। युवक ने युवती के वीडियो उसके परिचितों को भेजे थे। 


पीड़ित युवती ने मामले में थाना सिकंदरा पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद रविवार रात को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें